InternationalNational

छात्रों को 50 फीसदी कम स्टडी वीजा देगा कनाडा

Spread the love

रिपोर्ट में दावा; भारतीयों के लिए बढ़ी मुश्किल, ट्रूडो लगाएंगे छात्रों के सपनों पर ब्रेक

अगर आप हायर स्टडीज के लिए विदेश जाने का सपना देख रहे हैं और खासकर कनाडा में पढ़ाई करना चाहते हैं तो हो सकता है कि इस साल आपका यह सपना अधूरा रह जाए। कनाडा ने इस साल अपने स्टूडेंट वीजा के नियमों को कड़ा कर दिया है और पिछले सालों की तुलना में इस बार बहुत कम वीजा जारी करने की योजना बनाई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा की इस नई नीति से भारतीय छात्रों के लिए वहां जाकर पढ़ाई करना पहले से ज्यादा मुश्किल हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल कनाडा में जारी होने वाले स्टूडेंट वीजा की संख्या में करीब 50 फीसदी की गिरावट आने की संभावना है।

कनाडा हर साल बड़ी संख्या में वीजा जारी करता है, लेकिन इस बार यह संख्या आधी हो सकती है। अप्लाई बोर्ड की रिपोर्ट में यह बताया गया है कि कनाडा आने वाले विदेशी छात्रों की संख्या को 2018 और 2019 के स्तर तक सीमित करने की योजना बनाई जा रही है। 2024 के शुरुआती महीने में ही भारतीय छात्रों के स्टूडेंट वीजा अपू्रवल में गिरावट आई है, जो यह संकेत देता है कि आगे भी स्थिति और बिगड़ सकती है।

गाजा में अपने हथियार इस्तेमाल नहीं होने देगा कनाडा इजरायल के लिए 30 हथियार बिक्री परमिट रद्द

हमास और इजरायल के बीच जंग का कोई समाधान न निकलता देख अब दुनिया के कई देशों में तनाव गहराता जा रहा है। इस बीच, अब कनाडा ने इजरायल को हथियारों की खेप भेजने पर रोक लगा दी है। कनाडा की विदेश मंत्री मेलोनी जोली ने कहा है कि ओटावा ने इजरायल के लिए लगभग 30 मौजूदा हथियार बिक्री परमिट को रद्द कर दिया है। मेलोनी जोली ने कहा कि हमारे किसी प्रकार के हथियारों को गाजा नहीं भेजा जाएगा। स्थानीय मीडिया के मुताबिक विदेश मंत्री जोली ने कहा कि यह उनकी नीति है कि कनाडा में बने हथियारों और उपकरणों का उपयोग गाजा में नहीं किया जाए भले ही उन्हें इजरायल कैसे भी भेजा गया हो।