Himachal Pradesh

जल जीवन मिशन में दिल्ली से आए 138 करोड़

Spread the love

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से मिलकर आए थे उपमुख्यमंत्री

कांगड़ा की फिन्ना सिंह नहर के बाद दूसरी कामयाबी

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

जल जीवन मिशन के तहत हिमाचल को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय से 138 करोड़ की किस्त मिली है। यह पैसे राज्य सरकार को मिल गए हैं। जल शक्ति विभाग देख रहे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दिल्ली जाकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री मंत्री सीआर पाटिल से मिलकर आए थे। इसके बाद 138 करोड़ की किस्त आ गई है। हालांकि जल जीवन मिशन में अभी दो और किस्तें बाकी हैं, जो उपयोगिता प्रमाण पत्र देने के बाद मिलेंगी। इससे पहले भारत सरकार से जल शक्ति मंत्रालय कांगड़ा जिला की फिना सिंह नहर के लिए भी 300 करोड़ की धनराशि जारी कर चुकी है।

यह मामला भी हिमाचल सरकार ने केंद्र से उठाया था। इस तरह अब जल जीवन मिशन में दूसरी कामयाबी मिली है। जल जीवन मिशन के तहत हिमाचल में नए कनेक्शन लगाने का टारगेट पूरा हो चुका है, जबकि केंद्र सरकार ने नए बजट में भी इसके लिए प्रावधान कर दिया है।