Himachal PradeshShimla

मस्जिद पर महाभारत… किसी का सिर फूटा, किसी का पैर टूटा

Spread the love

स संजौली में प्रदर्शन के बीच शरारती तत्त्वों ने किया पथराव

स मस्जिद विवाद के प्रदर्शन में एएसपी समेत 14 लोग जख्मी

स पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पहुंचाया आईजीएमसी

संजौली में मस्जिद में हुए पत्थराव और लाठीचार्ज में किसी का सिर फूटा तो किसी का पैर फै्रक्चर हो गया। प्रदर्शन में एएसपी शिमला नवदीप सिंह सहित 14 लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में कई पुलिस कर्मी और कई स्थानीय लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान स्कूल से बच्चे लेेने जा रही एक महिला पर ही पुलिस ने डंडे बरसा दिए। मस्जिद में अवैध निर्माण को लेकर बुधवार को हुए प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों की भीड़ बेकाबू हो गई। हालत ऐसे थे कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठी चार्ज के बाद कई लोगों ने पथराव किया।

इस दौरान एएसपी शिमला नवदीप सिंह की पीठ पर पत्थर लगा और एक पुलिस कर्मी के सिर में पत्थर लगने से सिर फट गया। इसके अलावा प्रदर्शन के दौरान हुइ झड़प के बीच एक महिला पुलिस कर्मी के पैर पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स गिरा दिया। इसके अलावा झड़प में घायल हुए अन्य लोगों और घायल पुलिस कर्मियों को एंबुलेंस से आईजीएमसी पहुंचाया गया। घायलों की पहचान पुलिस कर्मी प्रवीण शर्मा निवासी पुलिस लाईन कैथू, भूपेंद्र निवासी गांव चुनरा तहसील ठियोग जिला शिमला, दिनेश पुलिस कांस्टेबल एसपी ऑफिस शिमला, राजू निवासी राम नगर शिमला, महिला पुलिस कर्मी पूजा फस्ट आईआरवीएन वनगढ़, पुलिस कर्मी खेमराज, प्रभा शिवानी निवासी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी संजौली, निशांत चौहान निवासी कुसम्पटी शिमला, साहिल निवासी शिमला, शुभम निवासी शिमला, किशोर कुमार निवासी घोड़ा चौकी शिमला, शिवम चोपड़ा और श्याम को चोटें आई हैं।

प्रदर्शन करने वालोंं पर दर्ज होगी एफआईआर

शिमला के संजौली में मस्जिद विवाद में प्रदर्शनकारियों सहित पथराव करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी सहित ड्रोन की फुटेज खंगाल रही है। बुधवार को संजौली में प्रदर्शनकारियों की भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस बीच कई लोगों ने भीड़ में पथराव भी किया। इसमें कई पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। प्रदर्शन की आड़ में पथराव करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। संजौली मस्जिद विवाद के प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने हिंदू जागरण मंच के कमल गौतम समेत पांच लोगों को डिटेन किया है। ऐेसे में अब प्रदर्शन की अनुमति लेने आए लोगों पर भी कार्रवाई करेगी। पुलिस सोशल मीडिया पर भी लोगों की भावनाओं को भडक़ाने वालों का भी पता लगा रही है। एएसपी शिमला नवदीप सिंह का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान पत्थराव करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस सीसीटीवी और ड्रोन की फुटेज खंगाल रही है।

ये लाठीचार्ज नहीं, हल्का बल प्रयोग था

शिमला — संजौली में बुधवार को धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज को लेकर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि संजौली में 11:30 बजे तक माहौल एकदम शांत था। सके बाद धरना प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सिर्फ बल का प्रयोग किया है। पुलिस प्रशासन द्वारा कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया है। संजौली में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा सदन में साफ कहा था कि इस मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश सरकार इस मामले को लेकर कानून के दायरे के तहत कार्रवाई करेगी।

आठ घंटे बंद रहा ट्रैफिक

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण के विवाद के चलते बुधवार को तीसरी आक्रोश रैली के कारण आठ घंटे शहर को ट्रैफिक बंद हो गया। संजौली चौक को आने वाले तीनों रास्तें बंद कर दिए।

मंडी में नहीं बिके सेब

संजौली धरना प्रदर्शन के चलते सारा ट्रैफिक ढली में ही रोक दिया गया था। ऊपरी शिमला से सेबों से लदी गाडिय़ा कुफरी में ही रोकी गई और भ_ाकुफर फल मंडी में सेब की कोई भी गाड़ी नहीं पहुंच पाई।

स्कूल में ही रोके बच्चे

संजौली में धरना प्रदर्शन के दौरान शहर के सभी स्कूलों को उपायुक्त शिमला ने आदेश जारी किए कि सभी स्कूलों के बच्चों को स्कूल में ही रोके । हालांकि कई स्कूलों ने परिजनों को इस बारे में सूचना दे दी थी।

अब मुस्लिम करेंगे बैठक

संजौली मस्जिद के विवाद के दौरान हो रहे धरना प्रदर्शन और आक्रोश रैली के बाद अब मुस्लिम समुदाय के लोग भी सहम गए हैं। संजौली मस्जिद की कमेटी का कहना है कि अब हमने बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश में रह रहे मुस्लिम लोगों को बुलाया गया है।

आज शिमला बंद

संजौली मस्जिद के विवाद में धरना प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज को लेकर व्यापार मंडर अब प्रदेश सरकार के खिलाफ खड़ा हो गया है। व्यापार मंडल ने तय किया है कि गुरवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बाजार बंद रखा जाएगा।

ड्रोन से वीडियोग्राफी

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर निगाह रखने के लिए ड्रोन उड़ाए थे। पुलिस ड्रोन की फुटेज से प्रदर्शन के दौरान हुड़दंग मचाने वाले लोगों की पहचान करेगी।

महिला की पिटाई

संजौली में आक्रोश रैली के बिच एक महिला अपने बच्चे को स्कूल से लाने जा रही थी और पुलिस ने उस महिला को ही पीट दिया। इस दौरान महिला बेहोश हो गई थी।

खत्म हो गया पानी

प्रदर्शनकारियों पर अग्निशमन विभाग के वाटर कैनन से पानी की बौछारें की गई। कुछ समय बाद वाहनों में पानी खत्म हो गया। फायर ब्रिगेड के जवानों में किसी तरह से पानी का इंतजाम किया।

भीड़ रोकने को लगी बसें

संजौली चौक में प्रदर्शनकारियों की भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने बसें लगा दी। भीड़ बैरिकेड्स तोडकऱ संजौली बाजार की ओर बढ़ रही थी। इसके बाद पुलिस ने संजौली चौक पर बसें लगाकर भीड़ को रोका।

कानून व्यवस्था पर मीटिंग

सीएम सुक्खू ने बुलाई बैठक देर रात तक मंथन, मुख्य सचिव, डीजीपी भी मौजूद

संजौली में मस्जिद में हुए अवैध निर्माण के विरोध में उग्र प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देर शाम अपने सरकारी निवास ओकओवर में कानून व्यवस्था पर बैठक बुलाई। इस बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, डीजीपी अतुल वर्मा के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हैं। इस बैठक में मस्जिद से संबंधित मुद्दे को लेकर लंबी चर्चा हुई और विरोध प्रदर्शन के कारणों पर भी रिपोर्ट ली गई है। हालांकि मंगलवार को ही विधानसभा में यह मामला चर्चा में आया था, लेकिन बुधवार को संजौली में हुआ प्रदर्शन कोई और ही मोड़ ले गया है। प्रतिबंध लगाने के बावजूद लोगों का इस तरह का प्रदर्शन राज्य सरकार को इस दिशा में कठोर कदम उठाने के लिए भी मजबूर कर रहा है। इस बैठक में हुए फैसलों के अनुसार आगामी एक.दो दिन के भीतर सरकार बड़े कदम उठा सकती है।