BharmourHimachal Pradesh

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की होली-उतराला सड़क निर्माण के लिए संघर्ष समिति की सांसद हर्ष महाजन से मुलाकात, बजट मुहैया कराने की मांग

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की बहुचर्चित होली उतराला सड़क निर्माण को लेकर होली उतराला सड़क संघर्ष समिति ने कांगड़ा चम्बा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन से मुलाकात कर सड़क निर्माण के लिए बजट मुहैया करवाने की मांग की है भरमौर दौरे के दौरान समिति ने हर्ष महाजन से मुलाकात कर सड़क निर्माण की वास्तु स्थिति से अवगत करवाया समिति ने कहा कि चम्बा से कांगड़ा जिला की दूरी को कम करने वाली इस सड़क का निर्माण कार्य बजट के आभाव के चलते लम्बे समय से लटका पड़ा हुआ है जिसकी वजह से दो जिलों के लोगों का इंतजार बढ़ता जा रहा है समिति ने हर्ष महाजन को बताया की इस मामले में वह प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह से दो बार मिल चुके है बावजूद इसके कोई स्थाई समाधान नही निकल पाया है समिति के अध्यक्ष गगन ठाकुर ने बताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य करीब तीन दशक पहले शुरू हुआ था लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण के बाद एक और जहां दो जिलों की दूरी कम होगी तो वहीं दूसरी ओर भरमौर क्षेत्र के लोगों को जिला कांगड़ा में मिलने वाली सुख सुविधाएं भी मिल पाएंगी बता दें कि वर्तमान में जनजातीय क्षेत्र भरमौर कर सैंकड़ों परिवार अपने क्षेत्र से स्थांतरित होकर जिला कांगड़ा में जा बसे है जिनको कांगड़ा जाने के लिए करीब तीन सौ किलोमीटर सफर तय करना पड़ता है उधर हर्ष महाजन ने समिति को आश्वासन देते हुए कहा कि वह उनकी मांग को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे।