Employment NewsNational

UPSC ने जियो साइंटिस्ट के 85 पदों पर मांगे आवेदन, ये रही वैकेंसी डिटेल

Spread the love

यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (यूपीएससी) ने जियो साइंटिस्ट के 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों को कंबाइंड जियो-साइंस एग्जामिनेशन, 2025 के माध्यम से भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए 20 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जियोलॉजिकल साइंस या जियोलॉजी या अप्लाइड जियोलॉजी, जियो-एक्सप्लोरेशन या मिनरल एक्सप्लोरेशन या इंजीनियरिंग जियोलॉजी या मरीन जियोलॉजी या अर्थ साइंस और रिसोर्स मैनेजमेंट या ओशियनोग्राफी और कोस्टल एरिया स्टडीज या पेट्रोलियम जियोसाइंसेज या जियोकेमिस्ट्री में मास्टर डिग्री प्राप्त करने वाले जियोलॉजिस्ट पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयुसीमा : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तय है। आयु की गणना पहली जनवरी, 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंबाइंड जियो-साइंस एग्जामिनेशन, 2025 के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा।

आवेदन शुल्क : सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के उम्मीदवारों को इन पदों के लिए 200 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी एवं महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है।

प्री और मेंस एग्जाम डेट : यूपीएससी जियोलॉजिस्ट भर्ती का प्री एग्जाम 09 फरवरी 2025 में लिया जाएगा। वहीं मुख्य परीक्षा 21-22 जून 2025 में आयोजित की जाएगी।

वैकेंसी डिटेल

जियोलॉजिस्ट ग्रुप-ए 16
जियोफिजिक्स ग्रुप-ए 6
केमिस्ट ग्रुप-ए 2
साइंटिस्ट-बी
(हाइड्रोलॉजी) ग्रुप-ए 13
साइंटिस्ट-बी
(केमिकल) ग्रुप-ए 1
साइंटिस्ट-बी
(जियोफिजिक्स) ग्रुप-ए 1
असिस्टेंट हाइड्रोलॉजी
ग्रुप-बी 31
असिस्टेंट केमिस्ट्री
ग्रुप-बी 4
असिस्टेंट जियोफिजिक्स
ग्रुप-बी 11
कुल पद 85