National

अमृतसर के HDFC बैंक में घुसे पांच नकाबपोश, स्टाफ को बंधक बनाया, चार मिनट में 24 लाख लूटकर फरार हो गए

Spread the love

पंजाब में अब तक बैंक लूट की बड़ी बार बारदातें हो चुकी है अमृतसर में बैंक रोबरी हुई है। एचडीएफ बैंक शाखा में पांच बदमाश स्टाफ को बंधक बनाकर 24 लाख कैश लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने चार मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया है।
पंजाब के अमृतसर में फिल्मी अंदाज में बैंक में लाखों रुपये की लूट की घटना हुई है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे कत्थूनंगल इलाके में पांच नकाबपोश लुटेरे एचडीएफसी बैंक की ब्रांच में घुसे और स्टाफ को बंधक बनाकर 24 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। लुटेरों ने पूरी वारदात को मात्र से तीन से चार मिनट के भीतर अंजाम दिया। इतना ही नहीं लुटेरों ने जाते समय बैंक स्टाफ के मोबाइल फोन, लैपटाप और डीवीआर भी उठा कर ले गए। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी चरणजीत सिंह, एसपी (डी) हरिंदर सिंह गिल सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।
जानकारी मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे मेन रोड पर बैंक की ब्रांच में स्टाफ अपना काम कर रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर पांच लुटेरे आए। लुटेरों ने आते ही गार्ड के माथे पर पिस्टल तान दी। बदमाश ने उसे गोली मारने की धमकी देते हुए उसकी राइफल छीन ली। इसके बाद लुटेरों ने गार्ड को बंधक बना लिया। 
इसके बाद लूट का खेल शुरू हुआ। आरोपियों में से दो लुटेरे सीधा कैशियर के पास पहुंचे और कैशियर की कनपटी पर बंदूक तान दी। फिर सारा पैसा लुटकर फरार हो गए