जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत होली में दो दिवसीय शायर जातर मेले का आयोजन हुआ
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
भरमौर:जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत होली में दो दिवसीय शायर जातर मेले का आयोजन हुआ जिसमें समापन समारोह में राजीव गांधी पंचायती राज विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की दो दिनों तक चले इस मेले में खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता में जिगरी महाकाल की टीम पहले स्थान पर रही और दूसरे स्थान पर पालमपुर की टीम रही वॉलीबाल प्रतियोगिता में पहले स्थान पर भरमौर की टीम और दूसरे स्थान पर नागमणि सुटकर की टीम रही कबड्डी प्रतियोगिता जीतने वाली जिगरी महाकाल की टीम को 7100 रुपए नगद राशि और दूसरे स्थान पर रही पालमपुर की टीम को 5100 रुपए की नगद राशि पुरस्कार के रूप में दी गई उधर वॉलीबाल प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाली भरमौर की टीम को 10000 रूपए की नगद राशि और दूसरे स्थान पर रहने वाली नागमणि सुटकर की टीम को 8100 रुपए की नगद राशि प्रदान कर मुख्यतिथि ने पुरस्कृत किया महिला मंडल नृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल झडौता की टीम पहले जबकि महिला मंडल बनून की टीम दूसरे स्थान पर रही इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रही झड़ौता की टीम को 7100 रुपए और दूसरे स्थान पर रहे महिला मंडल बनून की टीम को 5100 रुपए की नगद राशि पुरुस्कार के रुप में प्रदान की गई इस मौके पर मुख्यतिथि ब्रह्मानंद ठाकुर ने ने अपनी और से मेला आयोजकों को 11000 रुपए की प्रोत्साहन राशि और चार महिला मंडलों को एक एक हजार रुपए की राशि अपनी ओर से प्रदान की।
