हि. प्र. स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा होली ने 20/09/2024 को ग्राम पंचायत होली में नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एफ.आई.एफ.के तहत समर्थित एफ डी एल सी(वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम) शिविर आयोजित किया
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
हि. प्र. स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा होली ने 20/09/2024 को ग्राम पंचायत होली में नाबार्ड द्वारा प्रायोजित एफ.आई.एफ.के तहत समर्थित एफ डी एल सी(वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम) शिविर आयोजित किया है। शिवर मे शाखा होली की ओर से बैंक कर्मचारी शुभम चौहान,अमर सिंह,तेजू राम तथा पंचायत के लोग उपस्थित रहे।
शिविर में बैंक की विभिन्न योजनाओं के वारे में जैसे कि सपनों का संचय ,आरडी, एफडी, जेएलजी,सेल्फ हेल्प ग्रुप ,मोबाइल बैंकिंग का महत्व, हिम पैसा ऐप, PMSBY व PMJJBY बीमा योजना इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और अन्य ऋण योजनाओं जैसे कि सशक्त महिला ऋण योजना, वाहन ऋण, गृह ऋण ,व्यक्तिगत ऋण ,केसीसी ऋण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ऋण, मुद्रा ऋण पीएमईजीपी ऋण इत्यादि के बारे में बताया ओर कैशलैस बैंकिंग के बारे में भी लोगों को बताया गया। शिवर मे 2 Saving account ,2PMSBY,2PMJJY, 2 मुद्रा लोन का परपोजल आए।
