Politics

Haryana Chunav : हरियाणा में इस बार 101 महिला उम्मीदवार मैदान में

Spread the love

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे

हरियाणा प्रदेश की सियासत में इस बार भी सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं को टिकट देने में बड़ा दिल नहीं दिखा सकीं। लोकसभा चुनाव की तरह प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी प्रमुख दलों ने महिलाओं को कम प्रतिनिधित्व दिया है। वर्ष 2024 के रण में पांच प्रमुख दलों व उनके गठबंधन की 52 और 47 निर्दलीय महिलाएं चुनावी ताल ठोकेंगी। प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा ने 11 प्रतिशत, कांग्रेस ने 13 प्रतिशत, आप ने 12 प्रतिशत और जजपा ने 9 फीसदी सीटों पर ही महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया है। 2019 विधानसभा चुनाव में कुल पांच पार्टियों ने 47 महिला नेत्रियों को मैदान में उतारा था। पांच साल पहले भाजपा ने 12, कांग्रेस 09, आप 03, जजपा 07 व इनेलो ने 15 महिलाओं को टिकट दिया था। इसी तरहए 2014 में भाजपा ने 15, कांग्रेस ने 10 व इनेलो ने 16 महिलाओं को उतारा था। इस बार चुनावी रण में कुल 1031 उम्मीदवार है। इनमें 101 महिला उम्मीदवार हैं। भाजपा ने कालका से शक्ति रानी शर्मा, मुलाना से संतोष सारवान, कलायत से कमलेश ढांडा, रतिया से सुनीता दुग्गल, तोशाम से श्रुति चौधरी, गढ़ी सांपला किलोई से मंजू हुड्डा, कलानौर से रेणू डाबला, अटेली से आरती राव, पटौदी से बिमला चौधरी और राई से कृष्णा गहलावत।

मुलाना से पूजा चौधरी, नारायणगढ़ से शैली चौधरी, साढौरा से रेनू बाला, करनाल से सुमिता विर्क, जुलाना से विनेश फोगाट, दादरी से डा. मनीषा सांगवान, कलानौर से शकुंतला खटक, झज्जर से गीता भुक्कल, अटेली से अनिता यादव, नांगल चौधरी से मंजू चौधरी, पटौदी से पर्ल चौधरी व बल्लभगढ़ से पराग शर्मा। अंबाला कैंट से राजकौर गिल, साढौरा से रीटा बामनिया, शाहाबाद से आशा पठानिया, पानीपत शहर से रितु अरोड़ा, गन्नौर से सरोज बाला राठी, जुलाना से पहलवान कविता दलाल, सफीदों से निशा देशवाल, लोहारू से गीता श्योराण, भिवानी से इंदु शर्मा, बेरी से सोनू अहलावत व नूंह से राबिया किदवई। कांग्रेस से टिकट न मिलने पर रोहिता रेवड़ी ने पानीपत शहर और अंबाला कैंट से चित्रा सरवारा ने परचा भरा है। महम सीट से भाजपा से बागी राधा अहलावत निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरीं हैं। जजपा ने इस सीट पर प्रत्याशी न उतारकर राधा अहलावत को समर्थन दे दिया है।