Himachal Pradesh

Vikramaditya Singh : वक्फ बोर्ड में बदलते समय के साथ सुधार की जरूरत

Spread the love

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे

हिमाचल में मस्जिद विवाद के बीच पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह का बड़ा बयान आया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर वक्फ बोर्ड पर टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा कि वक्फ बोर्ड में भी बदलते समय के साथ सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास है। समय के साथ हर कानून में तबदीली लाना आवश्यक है। वक्फ बोर्ड में भी बदलते समय के साथ सुधार की आवश्यकता है। विक्रमादित्य सिंह के सोशल मीडिया पर दिए इस बयान को लेकर प्रदेश भर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। गौरतलब है कि शिमला में सबसे पहले मस्जिद में अवैध निर्माण को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

इसके बाद शिमला, मंडी और नेरवा समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में भी प्रदर्शन शुरू हो गए थे। शिलाई में हुए प्रदर्शन के दौरान वक्फ बोर्ड के खिलाफ भी लोगों ने बयान दिए थे। वक्फ बोर्ड पर अब पीडब्ल्यूडी मंत्री की प्रतिक्रिया सामने आई है। हालांकि सरकार की तरफ से अधिकारिक तौर पर कोई भी बयान किसी दूसरे नेता ने नहीं दिया है। विक्रमादित्य सिंह की पोस्ट महज सात घंटे में ही अढ़ाई हजार से ज्यादा लाइक और 500 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। इसमें ज्यादातर लोगों ने विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में ही अपनी बात रखी है।