Himachal Pradesh

आयुष्मान फ्रॉड मामले में बड़ी अपडेट

Spread the love

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे

ईडी फर्जी आयुष्मान कार्ड से करोड़ों के फ्रॉड मामले में ईडी ने निजी अस्पतालों में इलाज करवाने वाले लोगों की फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू कर दी है। ईडी पता लगा रही है कि जिन रोगियों का कलेम निजी अस्पतालों ने लिया है, उनका इलाज हुआ भी है या फिर फर्जी बिल बनाए गए हैं। ईडी की टीम प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों में इलाज करवाने वाले लोगों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि अस्पतालों ने जो कलेम किया है, वे सही है या फर्जी।

दूसरी और औद्योगिक कस्बे नालागढ़ के तहत नंगल में पुलिस ने एक होटल में छापामारी कर देह व्यापार का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने इस दौरान सात युवतियों को रेस्क्यू किया और एक आरोपी के खिलाफ अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।