BharmourHimachal Pradesh

विवेक ठाकुर बने एजुकेशन मल्टी टास्क वर्कर यूनियन गैहरा के प्रधान

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे भरमौर
एजुकेशन मल्टी टास्क वर्क्स की एक बैठक का आयोजन धरवाला के त्रिलोचन महादेव में रविवार को किया गया। इसमें विवेक ठाकुर को एजुकेशनमल्टी टास्क वर्कर ब्लॉक गैहरा यूनियन का अध्यक्ष चुना गया। इस बैठक में ब्लॉक कयाणी और ब्लॉक चंबा के मल्टी टास्क वर्कर यूनियन के लोगों ने भी भाग लिया। इसके अतिरिक्त सीमा देवी को उपाध्यक्ष नेकराज को सचिव और रवि कुमार को कोष अध्यक्ष चुना गया। अनु विजय कुमार और लहर सिंह को सलाहकार और उमेश कुमार को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसकी अतिरिक्त राजकुमार राकेश कुमार अनिल कुमार केवल कुमार को सदस्य मनोनीत किया गया।