BharmourHimachal Pradesh

मणिमहेश यात्रा 2025 पर अभी से ही तैयारी शुरू करें संबंधित विभाग,

Spread the love

चौरासी व्यापार मंडल भरमौर,

भरमौर(चंबा 24/9/24)पवित्र मणिमेहश यात्रा के समापन के बाद जो कमियां रही है उसे अगले बर्ष होने वाली पवित्र मणिमेहश यात्रा से पहले दरूस्त किऐ जाने को लेकर चौरासी व्यापार मंडल भरमौर का प्रतिनिधिमंडल अधिषासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से मिला और उन्हें भरमाणी मार्ग पर टायरिंग , क्रैश वैरियर व मार्ग को चौडा करने , भरमौर से हडसर मार्ग को भी चौडा करने ताकि यात्रा के दौरान जाम आदि न लगे साथ ही हडसर वाया चौविया मार्ग जिसका अक्सर मणिमेहश की बैठक मे जिगर होता रहता है उसे पटोडी से नागंली होते हुऐ शटली मार्ग के साथ जोडा जाऐ ।जिसका कुछ कार्य पहले किया भी जा चुका है ।इस मार्ग के बनने से चौविया की दूरी भरमौर से काफी कम हो जाऐगी ।व्यापार मंडल के सदस्यों ने बताया कि अगले बर्ष पवित्र मणिमेहश यात्रा 16अगस्त से शुरू होने वाली है ।ऐसे मे अभी से ही अगले बर्ष होने वाली पवित्र मणिमेहश यात्रा के लिए अलग-अलग व संबंधित विभाग अपना मास्टर प्लान वनाकर बर्फबारी से पहले कुछ कार्य को पूर्ण करे ।व्यापार मंडल के प्रधान रंजीत शर्मा, कोर कमेटी के सदस्य टेक चंद्र ठाकुर ,जैसी राम ठाकुर,हरिशरण शर्मा, देश राज शर्मा ,उपाध्यक्ष आजाद जरियाल, कालू राम शर्मा,तिलक शर्मा, महासचिव महिंद्र पटियाल, सुमित ठाकुर ,कोषाध्यक्ष कर्ण शर्मा,प्रैस सचिव प्यार सिंह शर्मा आदि सदस्यों ने बताया कि इस बारे प्रदेश के मुख्यमंत्री ,उपायुक्त चंबा को भी मांग पत्र सौंपा जाऐगा साथ ही भरमौर क्षेत्र के दौरे पर आने वाले प्रदेश सरकार के मंत्री या फिर सचिव को भी अवगत करवाया जाऐगा।उधर लोक निर्माण विभाग के अधिषासी अभियंता मीत शर्मा ने बताया कि जो मांग पत्र सौफा गया है इस बारे जल्द ही मास्टर प्लान वनाकर कार्य किया जाऐगा।