कांग्रेस हाईकमान ने अनिल गोयल को सौंपी जम्मू की जिम्मेदारी
संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे
हिमाचल कांग्रेस प्रवक्ता अनिल गोयल को कांग्रेस हाईकमान ने जम्मू विधानसभा क्षेत्र का समन्वयक नियुक्त किया है। अनिल गोयल जम्मू और कश्मीर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष, जम्मू और कश्मीर प्रभारी, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस और जम्मू और कश्मीर किसान कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ मिलकर काम करेंगे। कांग्रेस आला कमान ने उम्मीद जताई है कि अपने लंबे राजनीतिक अनुभव के आधार पर और ईमानदारी से कम करने की अपनी शैली से अनिल गोयल अखिल भारतीय किसान कांग्रेस को पुनर्जीवित करने और इसे और अधिक जीवंत बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।
इसका उद्देश्य कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सुखपाल सिंह खैरा के गतिशील नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ कांग्रेस के आदर्शों को बढ़ावा देंगे। अनिल गोयल ने खुद को मिली इस जि़म्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का आश्वासन देते हुए सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।
