Himachal Pradesh

सीएम सुक्खू उपचार को फिर आईजीएमसी पहुंचे

Spread the love

पेट में संक्रमण के बाद हुई चेस्ट पेन की शिकायत, एक्स-रे और ईको टेस्ट किए गए, रिपोर्ट नॉर्मल

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को चेस्ट पेन की शिकायत के बाद मंगलवार शाम को आईजीएमसी पहुंचे। मुख्यमंत्री को स्पेशल वार्ड में निगरानी के लिए रखा गया और उनके एक्स-रे और ईको समेत कुछ महत्त्वपूर्ण टेस्ट किए गए। समाचार लिखे जाने तक कुछ टेस्ट की रिपोर्ट नॉर्मल थी, जबकि बाकी की जांच की जा रही थी। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री को पेट के संक्रमण के कारण दर्द हुआ था, लेकिन डाक्टरों ने सभी टेस्ट करने के बाद स्थिति सामान्य बताते हुए उन्हें घर भेज दिया था और आराम की सलाह दी थी। तब से मुख्यमंत्री अपने सरकारी निवास ओक ओवर में ही आराम कर रहे थे। मंगलवार को उन्होंने फिजिकल फाइलें भी निपटाई हैं और चुनिंदा अफसरों को चर्चा के लिए भी बुलाया था, लेकिन शाम को सीने में दर्द की शिकायत के बाद आईजीएमसी जाना पड़ा।

सीएम को लगभग आठ बजे इलाज के लिए लाया गया। हालांकि इससे पहले ही 7.30 बजे अस्पताल प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया था। उनके सरकारी आवास से मुख्यमंत्री को लाने के लिए रोगी वाहन को भी भेज दिया गया था। डाक्टरों की टीम भी इस दौरान साथ गई थी। फिर आठ बजे के आसपास मुख्यमंत्री को आईजीएमसी इलाज के लिए लाया गया। डाक्टरों की मानें तो मुख्यमंत्री को छाती में दर्द की शिकायत है। इसके साथ थोड़ी अन्य दिक्कतें भी आ रही हैं। इसलिए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।