Mandi

सुंदरनगर में टैक्सी जली, ड्राइवर झुलसा

Spread the love

करसोग सडक़ पर जयदेवी में शॉर्ट सर्किट से हादसा, वीडियो वायरल

सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर जयदेवी के पास एक टैक्सी (एचपी 01 एम 2431) में शॉर्ट-सर्किट होने से आग लग गई। हादसे के दौरान लपटों की चपेट में आने से ड्राइवर भी झुलस गया। घालल ड्राइवर का नेरचौक मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। सोमवार रात सुंदरनगर -करसोग संपर्क मार्ग पर गुजर रहे लोगों ने कार को जलते हुए देखा और इसका वीडियो बनाया, जो वायरल हो रहा है।

उस समय गाड़ी में चालक मौजूद नहीं था। चालक की पहचान विपिन शर्मा पुत्र स्व. सुरेंद्र शर्मा निवासी भोजपुर सुंदरनगर मंडी के रूप में हुई है। घटना में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई है। कार चालक के दोनों हाथ, मुंह और सिर के बाल झुलस गए। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।