सीटीईटी एग्जाम 15 दिसंबर को (CTET)
संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आयोजित करता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जो भारत में सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ाना चाहत हैं। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने जो योग्यता निर्धारित की है, उसके अनुसार सीटीईटी पेपर-1 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास और दो साल का डीएलएड/चार साल का बीईएलएड कोर्स पास होना चाहिए। प्रमाणन के बाद, उम्मीदवार केवाईएस, एनवीएस और डीएसएसएसबी जैसे संस्थानों में विभिन्न केंद्रीय और राज्य सरकार के शिक्षण पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीटेट प्रमाणपत्र के बिना उम्मीदवार केंद्र सरकार के शिक्षण नौकरियों के लिए आवेदन करने के लिए अयोग्य हैं…
सीबीएसई ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी सीटीईटी 2024 एग्जाम की डेट्स रीशेड्यूल कर दी हैं। ये एग्जाम पहले पहली दिसंबर 2024 को होना था, जो अब 15 दिसंबर 2024 को होगा। कैंडिडेट्स ज्यादा होने पर एग्जाम 14 दिसंबर 2024 को भी आयोजित कराया जा सकता है। केंद्र सरकार के स्कूलों में पा सकते हैं नौकरी CTET क्वालिफाई करने वाले टीचर्स देशभर के उन सभी स्कूलों में नौकरी पा सकते हैं जो केंद्र सरकार के तहत आते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़, दादरा एंड नगर हवेली, दमन एंड दीव, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड्स, लक्षद्वीप और दिल्ली के स्कूलों में भी नौकरी पा सकते हैं। इनमें केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय जैसे स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा कई प्राइवेट स्कूल भी CTET के स्कोर के आधार पर टीचर्स को नौकरी देते हैं। साथ ही स्टेट TET के अलावा कई राज्य CTET के स्कोर को भी मान्यता देते हैं। ऐसे राज्यों के स्कूलों में नौकरी के लिए भी CTET क्वालिफाइड कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।
फीस
जनरल/ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)- पेपर वन या पेपर टू में से कोई एक दे रहे हैं तो 1000 रुपए फीस भरनी होगी। पेपर वन और पेपर टू दोनों दे रहे हैं तो 1200 रुपए फीस भरनी होगी। एससी, एसटी, दिव्यांग- पेपर वन या पेपर टू में से कोई एक दे रहे हैं तो 500 रुपए फीस भरनी होगी। पेपर वन और पेपर टू दोनों दे रहे हैं तो 600 रुपए फीस भरनी होगी।
बेस्ड होंगे दोनों पेपर
CTET के दोनों पेपर में मल्टीपल चॉइस प्रश्र पूछे जाएंगे। पेपर वन उन कैंडिडेट्स के लिए है जो पहली से पांचवी क्लास के लिए टीचर बनना चाहते हैं। पेपर टू उन कैंडिडेड्टिस के लिए है जो छठीं से आठवीं क्लास के लिए टीचर बनना चाहते हैं। कैंडिडेट्स इन दोनों एग्जाम में अपियर हो सकते हैं। दोनों ही पेपर 150-150 माक्र्स के होंगे।
