21 साल बाद रेगुलर भर्ती ,
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
हिमाचल में वर्ष 2003 के बाद पहली बार क्लास-थ्री यानी ग्रुप-सी की किसी पोस्ट पर रेगुलर भर्ती होने जा रही है। 21 साल से कमीशन के जरिए हो रही भर्तियां भी अनुबंध पर हो रही हैं। अब स्कूलों में स्पेशल एजुकेटर के 245 पद रेगुलर भरे जा रहे हैं। इनमें से 138 पद प्राइमरी स्कूलों को मिलेंगे, जबकि 107 पद अपर प्राइमरी कक्षाओं के लिए हैं। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट इस मामले की मॉनीटरिंग कर रहा है। कोर्ट के आदेशों पर ही यह भर्ती रेगुलर होने जा रही है।
अब बात करें कांगड़ा एयरपोर्ट की तो प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा एयरपोर्ट से प्रभावित होने वाले परिवारों के मुआवजा राशि बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। अक्तूबर में नोटिस प्रक्रिया का एक माह पूरा होने वाले प्रभावित क्षेत्रों के अवार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा और उसके बाद प्रभावितों को मुआवजा राशि जारी कर एयरपोर्ट विस्तार का काम भी हो जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारी कर ली है। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया आगामी प्रक्रिया शुरू करेगी।
