Himachal PradeshUna

ऊना के बाथड़ी के रविपाल भारतीय सेना में ब्रिगेडियर

Spread the love

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे

जिला ऊना के बाथड़ी गांव के मूल निवासी सैन्य अधिकारी रविपाल सिंह भारतीय सेना में ब्रिगेडियर के पद पर पदोन्नत हुए हैं। भारतीय सेना ने उनके बेहतर सेवा रिकार्ड को देखते हुए उन्हें ब्रिगेडियर पद पर पदोन्नत किया है। ब्रिगेडियर रविपाल सिंह ने 1996 में संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा पास करके सेना में कमीशन प्राप्त किया था। ब्रिगेडियर रविपाल सिंह के पिता वेद प्रकाश भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

उन्होंने 1971 के युद्ध में भाग लिया था, तो वहीं ब्रिगेडियर रविपाल सिंह के दादा जोगिंद्र सिंह ने 1937 में सेना में भर्ती होने के बाद द्वितीय विश्व युद्ध में भी भाग लिया था। ब्रिगेडियर रविपाल सिंह के ससुर कर्नल अजय दादवाल भी सैनिक पृष्टभूमि से है। ब्रिगेडियर रविवाल सिंह के पुत्र आदित्य राणा ने एनडीए प्रवेश परीक्षा में 2021 में देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।