Himachal Pradesh

केंद्र मदद न करे, तो नहीं चल सकती है प्रदेश सरकार

Spread the love

जेपी नड्डा का राज्य सरकार पर तंज; केंद्र से पैसा आता है, पर पता नहीं कहां चला जाता है

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का कहना है केंद्र सरकार अगर मदद न करे, तो एक भी दिन प्रदेश सरकार नहीं चलेगी। केंद्र में 500 करोड़ रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट, 800 करोड़ ग्रांट हर महीने देती है, अगर यह नहीं आएगा, तो कांग्रेस सैलरी पेंशन भी नहीं दे पाएगी। केंद्र में स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं उर्वरक रसायन मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृहजिला पधारे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह में राज्य की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 100 परसेंट भ्रष्ट सरकार चल रही है।
इन्होंने तो टायलेट पर भी टैक्स लगा दिया है। इसके राज में जनता को हर तरीके से परेशान किया गया। सीएम की दो भाषाएं हैं, चुनाव के समय कुछ और केंद्र सरकार से कुछ और कहते हैं। चुनाव में कहते हैं कि हिमाचल को केंद्र से कुछ नहीं मिला और दिल्ली में सरकार का धन्यवाद कर कहते हैं कि सब कुछ मिल रहा है।
पांच लाख का हैल्थ कवर
जेपी नड्डा ने ऐलान किया कि भाजपा ने देश भर में 70 साल की आयु से ऊपर सभी को पांच लाख की स्वास्थ्य गारंटी देने का काम किया है, जो कि जीवन के अंतिम सांस तक चलेगी। इसी महीने से यह व्यवस्था लागू की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को जो दिया वह भी ले लिया। सरकार को सब्जी मिलती भी है पर यहां तो पत्तल में ही छेद है हम क्या करें।
कांग्रेस नेता झूठ बोलने में माहिर, गारंटियां भी पूरी नहीं
बिलासपुर — नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के नेता झूठ बोलने में माहीर है