Himachal PradeshShimla

महात्मा गैंग के चार और सदस्य अरेस्ट

Spread the love

आरोपी तस्कर व्हाट्यऐप से चलाता था चिट्टे का रैक
पुलिस ने सोशल इंटीग्रेटेड इंटेलिजेंस नेटवर्क सिस्टम से किया पर्दाफाश
18 महीने में 650 मामले दर्ज 1100 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
शिमला पुलिस ने शाही महात्मा गैंग के चार आरोपी तस्कर गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों की पहचान साहिल चौहान निवासी ग्राम धारा थाना लोअर कोटी तहसील रोहडू जिला शिमला (32), विकास रांटा निवासी ग्राम बिजौरी रांटारी तहसील रोहड़ू जिला शिमला, सुरजीत निवासी ग्राम रोहतान जुब्बल जिला शिमला (21) वर्ष और अरविंद चौहान निवासी ग्राम धनोटी तेहसील रोहड़ू जिला शिमला (34) के रूप में हुई है। शाही महात्मा उर्फ शशि नेगी जो सेब के कारोबार की आड़ में चिट्टे की तस्करी कर रहा था, पुलिस ने चिट्टे की तस्करी का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि सेब कारोबारी पिछले पांच से छह सालों से ड्रग्स का एक पूरा रैकेट चला रहा था। आरोपी पूरा रैकेट व्हाट्सऐप के जरिए चलाता था, लेकिन डिलीवरी करने वाले शख्स और नशा खरीदने वाला व्यक्ति कभी एक-दूसरे से नहीं मिलते थे। पुलिस के मुताबिक ड्रग्स की मांग व्हाट्सऐप पर होती थी।
शिमला पुलिस ने सोशल इंटीग्रेटेड इंटेलिजेंस नेटवर्क सिस्टम तैयार किया है। इसके परिणामस्वरूप, पिछले 18 महीनों में 650 मामले दर्ज किए गए और 1100 से अधिक ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए लोगों में से 205 अंतरराज्यीय हैं। इस साल, ड्रग सप्लाई, खासकर चिट्टा हेरोइन में उल्लेखनीय कमी आई है। इस साल के आखिरी महीनों में 18 महिलाओं सहित 362 लोगों को लगभग 200 मामलों में गिरफ्तार किया गया।
मुख्य आरोपी नाइजीरियन ड्रग गैंग के संपर्क में