अध्यक्ष एपीएमसी ललित ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित भरमौर
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
अध्यक्ष एपीएमसी ललित ठाकुर की अध्यक्षता में आज लघु सचिवालय पट्टी के सभागार में स्थानीय प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक के दौरान भरमौर में कृषि मंडी निर्माण के लिए भूमि चयन करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के उपरांत अध्यक्ष एपीएमसी ललित ठाकुर ने भूमि चयनित हेतु स्थानीय प्रशासन भरमौर को निर्देशित किया। साथ ही में उन्होंने कुछ स्थायी जगह चयनित करने जहां पर परिवहन की व्यवस्था हो, वहां पर बागवानों की उपज को स्थानीय मंडी तक पहुंचने के लिए रोपवे व सम्पर्क मार्ग के लिए जगह चयनित करने के लिए भी कहा ।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अगले माह संयुक्त तत्वाधान में जागरुकता शिविर लगाने को भी कहा। उन्होंने एपीएमसी की आय बढ़ाने पर बल दिया ।
उन्होंने वन विभाग को सभी ट्रेडर्स की एपीएमसी को पंजीकरण करवाने हेतु कहा ।
बैठक का संचालन सचिव कृषि उपज मंडी चंबा भानु प्रताप ने किया । उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी को विभाग की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया और एपीएमसी के बारे में जागरूक किया।
बैठक में तहसीलदार भरमौर तेजराम, विकास खंड अधिकारी अनिल गुराडा ,अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग हरमिंदर चौणा, एसएमएस एग्रीकल्चर जितेंद्र वर्धन, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग विशाल चौधरी सहित पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
