chambaHimachal Pradesh

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर चंबा में मैराथन का आयोजन, 

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 11 अक्टूबर को जिला मुख्यालय चंबा में लड़कियों के लिए एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एडीएम अमित मेहरा ने बताया कि यह मैराथन 11 अक्टूबर को प्रातः 6:00 बजे मिलेनियम गेट चंबा से आरंभ होकर पीजी कॉलेज चंबा तथा वापिस चौगान (वाया सरोथा) तक आएगी। उन्होंने बताया कि मैराथन के सफल आयोजन के लिए पुलिस विभाग को प्रतिभागियों के पंजीकरण, महिला एवं बाल विकास  विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग को वॉलिंटियर्स के चयन, स्वास्थ्य विभाग को मोबाइल स्वास्थ्य वैन व अन्य चिकित्सीय सेवाओं के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रतिभागियों को मैराथन पूरी होने के उपरांत दी जाने वाली रिफ्रेशमेंट से संबंधित दायित्व सौंपे गए हैं।