अब इनके लिए योजना लाएंगे सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि अनाथ बच्चों और विधवाओं के बाद अब उनकी सरकार हिमाचल की बुजुर्गों के लिए एक अलग योजना लेकर आ रही है। जल्दी ही इस योजना को लांच किया जाएगा। इससे पहले राज्य सरकार ने अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा दिया है, जबकि विधवाओं के 23000 बच्चों की एजुकेशन का खर्च अब राज्य सरकार उठा रही है। पढ़ाई के अलावा हॉस्टल के खर्च के लिए प्रतिमाह 3000 रुपए सरकार अलग से देगी।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी होने के बाद नेशनल कान्फ्रेंस के प्रेजिडेंट फारूख अब्दुल्ला ने खुशी जताई है कि एनसी और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीडीपी हमसे जुडऩे के लिए तैयार है, यह बेहद अच्छी बात है। दरअसल, एग्जिट पोल सामने आने के बाद पीडीपी नेता जुहैब युसुफ मीर ने बयान दिया कि भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए वे नेशनल कान्फ्रेंस और कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को तैयार हैं। पीडीपी नेता के इस बयान को लेकर फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें बधाई हो।
