Himachal Pradesh

Himachal News : प्रदेश में आज से धान-रागी की खरीद शुरू, 19 केंद्र बनाए

Spread the love

किसानों को 2320 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा फसल का मूल्य, 19 केंद्र बनाए

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

प्रदेश में बनाए गए धान खरीद केंद्रों में गुरुवार से धान और रागी की फसल खरीद शुरू हो जाएगी। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों से धान की फसल के साथ रागी की फसल की खरीद की जाएगी। धान और रागी की फसल की खरीद करने के लिए बुकिंग के पोर्टल खोल दिया है। प्रदेश में किसानों से धान खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश में 19 धान खरीद केंद्र बनाए हैं। किसान धान की फसल बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर धड़ाधड़ पोर्टल बुक हो रहे हैं। प्रदेश भर में बनाए गए धान खरीद केंद्रों में फसल बेचने के लिए 3707 किसानों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। 3707 में से 3578 पंजीकरण वैरिफाई किए गए हैं। इसके अलाव 2744 किसानों को टोकन जारी किए हैं। विभाग द्वारा किसानों के पंजीकरण लिए पोर्टल तैयार करके खोल दिया है। धान खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण करने के लिए विभाग ने पोर्टल का लिंक तैयार किया है।

विभाग के इस पोर्टल पर धान खरीद से जुड़ी जानकारी उपलब्ध है। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा किसानों से धान की फसल खरीदने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में दस अक्तूबर से 31 दिसंबर तक धान की खरीद की जाएगी। धान की फसल का 2320 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य तय किया है। प्रदेश में किसानों से धान खरीद के लिए 19 मंडिया बनाई हैं। विभाग द्वारा इस बार 2320 एमटी धान की फसल खरीदने का लक्षय तय किया गया। विभाग द्वारा किसानों के पंजीकरण लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है। विभाग के इस पोर्टल पर धान खरीद से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध हैं। प्रदेश के किसान विभाग के इस पोर्टल पर किसी कम्प्यूटर कैफे और किसी भी लोक मित्र केंद्र पर जाकर जा फिर मोबाइल फोन पर पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने पर किसानों को धान की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी