Himachal Pradesh

यूजी डिग्री पूरी न करने वाले छात्रों को स्पेशल चांस…..एचपीयू ने दिया मौका

Spread the love

नेक सिंह ठाकुर ट्राइबल टुडे

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से ऐसे छात्र जो बीए, बीएससी और बीकॉम की डिग्री पूरी करना चाहते हैं उन्हें स्पेशल चांस दिया गया है। दरअसल यह वे छात्र हैं जिन्होंने यूजी कक्षाओं के फस्र्ट ईयर में तो एडमिशन ले ली लेकिन उसके बाद में अपनी डिग्री कंप्लीट नहीं कर पाए। ये छात्र जेबीटी और डीएलएड जैसे अन्य कोर्स में चले गए और इस कारण उनकी डिग्री साल 2019-20 और 20-21 में पूरी नहीं होपी।
इसमें शास्त्री वर्ग के छात्र भी शामिल है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से इन सभी छात्रों को डिग्री पूरी करने का मौका दिया गया है। डिग्री पूरी करने के लिए यह छात्र दोबारा फॉर्म भर सकते हैं और इन्हें अपनी डिग्री कंप्लीट करने के लिए 5 साल का समय मिलेगा। एचपीयू की ओर से वेबसाइट पर इस बारे में पूरी जानकारी डाल दी गई है।