पंजाब मे पंचायत इलेक्शन फिरोजपुर में मां बनी सरपंच, बेटे को 24 वोटों से हराया, रिकवरी कैंडीडेट थीं सुमित्रा बाई
पंजाब के फिरोजपुर में सरपंच पद के उम्मीदवार मां और बेटा थे। इस रोमांचक मुकाबले में मां सुमित्रा बाई ने बेटे बोहड़ सिंह को कांटे की टक्कर में कुल 24 वोटों से हराया है।
गांव की नई सरपंच सुमित्रा बाई अपने बड़े बेटे के साथ।
पंजाब की 9,398 पंचायतों में सरपंच व पंच के पदों के लिए मंगलवार को मतदान हुआ और देर शाम को चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। वहीं फिरोजपुर में चुनाव के रोमांच नतीजे आए हैं। यहां एक पंचायत में सरपंच पद के लिए मां और बेटे के बीच कांटे की टक्कर का मुकाबला हुआ है। हालांकि इस रोमांचक मुकाबले में बेटे की हार हुई है और मां ने सरपंच पद का चुनाव जीत लिया। दोनों मां और बेटे के बीच मतों का अंतर मामूली रहा है। कुल 24 मतों से मां सुमित्रा बाई सरपंच का चुनाव जीती हैं। वहीं बेटे बोहड़ सिंह को चुनाव में मुंह की खानी पड़ी है।
फिरोजपुर के गांव कोठे किली में सरपंच के चुनाव में मां ने बेटे को 24 मतों से पराजित किया। सरपंच उम्मीदवार सुमित्रा बाई ने कहा कि उनके बड़े बेटे ने सरपंच पद के लिए नामांकन भरा था। उनका बेटा ही चुनाव लड़ रहा था। सुमित्रा बाई ने बेटे के लिए रिकवरिंग कैंडिडेट के तौर पर नामांकन भरा था। बड़े बेटे का नामांकन रद्द हो गया। इस वजह से सुमित्रा बाई को सरपंच पद का उम्मीदवार बनाया गया था।
