Himachal Pradesh

28 को सैलरी और पेंशन, 4 फीसदी डीए के आदेश जारी, एरियर पर अलग से जारी होंगे आदेश

Spread the love

महंगाई भत्ते के एरियर पर अलग से जारी होंगे आदेश
सीएम की घोषणाओं के अनुरूप वित्त विभाग के ऑर्डर

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की घोषणा के अनुरूप राज्य सरकार ने कर्मचारियों को चार फ़ीसदी महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बुधवार को जारी हुए इन आदेशों में अब महंगाई भत्ता 38 फ़ीसदी फ़ीसदी से बढक़र 42 फ़ीसदी हो गया है। वित्त विभाग की व्यवस्था के अनुसार अखिल भारतीय सेवाओं और यूजीसी पे स्केल के तहत आने वाले कर्मचारियों को भी यह वृद्धि मिलेगी। वित्त विभाग का आर्डर कहता है कि महंगाई भत्ते की यह अतिरिक्त किस्त 28 अक्टूबर को मिलने वाली अक्टूबर महीने की सैलरी में कैश में मिल जाएगी। जबकि 01 जनवरी 2023 से अक्टूबर तक का एरियर अलग से आदेशों के तहत दिया जाएगा। यानी अभी दिए गए डीए में एरियर के भुगतान का फार्मूला नहीं है। इससे पहले भी राज्य सरकार ने चार फ़ीसदी महंगाई भत्ता दिया था, लेकिन उसके एरियर पर भी अभी ऑर्डर होना बाकी है।
महंगाई भत्ता देने के लिए आदेश पूरी तरह ओल्ड पेंशन के तहत आने वाले कर्मचारियों पर लागू होंगे नई पेंशन स्कीम के तहत आने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए अलग से आदेश पहले ही जारी हो चुके हैं और उन्हें भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले महंगाई भत्ते के अनुसार भुगतान होता रहेगा। वित्त विभाग की ओर से जारी किए गए एक अन्य आदेश में इस महीने दिवाली फेस्टिवल के कारण कर्मचारियों और पेंशनरों को वेतन और पेंशन का भुगतान 28 अक्टूबर से होगा। प्रधान सचिव देवेश कुमार की ओर से जारी किए गए आदेश में उन सभी के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है, जिनके वेतन या पेंशन का भुगतान ट्रेजरी या सब ट्रेजरी से होता है।