Himachal Pradesh

बाहरी राज्यों से आने वाली शराब पर पैनी नजर

Spread the love

बद्दी में राज्य कर एवं आबकारी विभाग के नए उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा ने संभाला कार्यभार

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
राज्य कर एवं आबकारी विभाग बीबीएन के उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा ने कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार पदभार संभालने के बाद उपायुक्त ने स्टाफ के साथ बैठक की और क्षेत्र में चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने इस मौके पर स्टाफ को निर्देश दिए कि क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आने वाली शराब और एमएसपी से अत्याधिक दाम वसूली पर पैनी नजर रखी जाए। उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाली शराब व ओवर चार्जिंग पर निगरानी के लिए एक डेडिकेटिड टीम तैयार की जाएगी, जो अलग -अलग स्थानों पर दबिश देगी और हर गलत गतिविधि को रोकने का प्रयास करेगी। विनोद डोगरा ने बताया कि बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ का समस्त क्षेत्र पंजाब व हरियाणा राज्य की सीमा से सटा हुआ है और साथ ही चंडीगढ़ भी यहां से काफी नजदीक है।
इसके चलते यहां अन्य राज्यों की सस्ती शराब पहुंचाई जा रही है। विनोद डोगरा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी अब अन्य राज्यों की तरह ही मिनिमम सेल प्राइस यानी एमएसपी को लागू कर दिया है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश में एमआरपी पर शराब बेची जा रही थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है
ऊना में नकली शराब फैक्टरी का किया था पर्दाफाश
विनोद सिंह डोगरा मूलत: हमीरपुर जिला के निवासी हैं। बद्दी में पदभार संभालने से पहले वह ऊना जिला में बतौर उपायुक्त, राज्य कर एवं आबकारी विभाग में तैनात थे। उससे पहले 2019 से 2022 तक वह धर्मशाला में इसी पद पर तैनात रहे। जिला में उपायुक्त की भूमिका में अब उनका यह तीसरा जिला है।