Himachal Pradesh

दिवाली के लिए HRTC तैयार, चलाई जाएंगी स्पेशल बसें

Spread the love

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे

दिवाली सीजन के चलते एचआरटीसी ने लोगों की सुविधा को लेकर स्पेशल बसें चलाने को लेकर पूरा खाका तैयार कर लिया है। 29 और 30 अक्तूबर को दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी आदि के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। फोरलेन बन जाने के बाद निगम ने इस बार त्यौहारी सीजन के लिए भगेड़, घुमारवीं और जाहू को चिन्हित किया है जहां से बसों का संचालन किया जाएगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए निगम प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। जिन जगहों पर ज्यादा हिमाचली बसे हुए हैं, वहां के लिए बसें चलेंगी। इस बारे में बिलासपुर डिपो में कार्यरत डिप्टी डीएम विवेक लखनपाल ने बताया कि दिवाली सीजन में विशेष बसें चलाई जाएंगी। जिला के साथ लगती जिन जगहों में अधिकतर हिमाचली बसे हैं, वहां पर बसों की व्यवस्था रहेगी। ताकि, यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही फोरलेन पर भगेड़ से बसें चलेंगी, जबकि घुमारवीं व जाहू और बिलासपुर से भी बसों का संचालन किया जाएगा।