chambaHimachal Pradesh

चरण सिंह सोनी हाथों में किसान कांग्रेस चम्बा ब्लॉक की कमान

Spread the love

नेक सिंह ठाकुर ट्राइबल टुडे

चरण सिंह सोनी उर्फ बंटू सोनी को किसान कांग्रेस चम्बा ब्लॉक का नया अध्यक्ष बनाया गया है। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डाॅ० दिनेश शर्मा ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए ब्लॉक स्तर पर किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों को नियुक्ति दी है।
किसान कांग्रेस कार्यकारिणी के अनुसार चरण सिंह उर्फ बंटू सोनी को किसान कांग्रेस ब्लॉक चम्बा का अध्यक्ष, राजेश कुमार को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार को सचिव, ललित कुमार को सह सचिव, व यशपाल कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं अध्यक्ष बनाये जाने पर चरण सिंह उर्फ बंटू सोनी ने प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, चम्बा के लोकप्रिय विधायक नीरज नैयर, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोहन वर्मा व किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डाॅ० दिनेश शर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय वे किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोहन वर्मा व जिला अध्यक्ष डाॅ० दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन मे किसानों के हित मे काम करेगें ‌
वहीं इस अवसर पर कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों ने चरण सिंह उर्फ बंटू सोनी को बधाई देते हुए कहा कि वे लम्बे अरसे से कांग्रेस पार्टी से जुड़े है और पूर्व मे कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी भी रह चुके है। अब कांग्रेस पार्टी द्वारा नई जिम्मेदारी दिए जाने पर उनके पैतृक गांव उटीप के लोगों मे खुशी की लहर है व उनको सभी लोग बधाई दे रहे हैं।

जारीकर्ता
चरण सिंह उर्फ बंटू सोनी
अध्यक्ष
किसान कांग्रेस ब्लॉक चम्बा