हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा छतराडी द्वारा नाबार्ड के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंर मैं एक दिवसीय वित्तीय डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा छतराडी द्वारा नाबार्ड के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंर मैं एक दिवसीय वित्तीय डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शाखा प्रबंधक श्री सुरेन्द्र कुमार ने स्कूल के बच्चों को बजट (budget ) बचत (saving) और बेसिक बैंकिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी । बच्चों को विभिन्न प्रकार के बैंक खातों और ऋण योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। इस मौके पर शाखा कार्यालय से श्री अशोक कुमार स्कूल के प्रधानाचार्य श्री हाकम चंद और अन्य अध्यापक उपस्थित रहे ।
