जनजातीय क्षेत्र भरमौर के पंकज शर्मा ने उत्तीर्ण की सहायक प्रोफेसर यूजीसी नेट परीक्षा ।
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे भरमौर
जेआरएफ ऑल इंडिया की ओर से आयोजित की गई यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम 17 अक्टूबर को घोषित किया गया जिसमें जनजातीय क्षेत्र भरमौर के पंकज शर्मा पिता का नाम सोमदत्त ने सहायक प्रोफेसर यूजीसी नेट की परीक्षा पास करके अपने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
पंकज शर्मा ने बताया कि प्रथम प्रयास मे ही उन्होंने यह परीक्षा पास की है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व उनके प्रेरणा स्रोत गुरुजनों को दिया है।
