Himachal Pradesh

सीयू में फिल्म मेकिंग पर सर्टिफिकेट कोर्स

Spread the love

19-20 अक्तूबर को धर्मशाला में होगा फिल्मोत्सव, राष्ट्र स्तर के टीवी से टाइअप

भारद्वाज ट्राइबल टुडे,

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश धर्मशाला में फिल्म मेकिंग से संबंधित तीन माह का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर के टीवी व फिल्म मेकिंग संस्थानों के साथ भी टाइअप किया जाएगा। इसमें बच्चों को प्रशिक्षण व प्रैक्टिकल करने का दिल्ली-मुंबई और कोलकाता सहित बड़े शहरों में जाने का मौका मिल पाएगा। इसमें केंद्रीय विवि के पत्रकारिता विभाग के छात्रों को अधिक लाभ प्राप्त हो पाएगा। इससे पूर्व भी फिल्म फेस्टिवल के तहत केंद्रीय विवि धर्मशाला के दो छात्रों को डाक्यूमेंटरी मेकिंग पर राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार और नव मीडिया विभाग ने हिम सीने सोसायटी हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में 19 और 20 अक्तूबर 2024 को धर्मशाला में होने जा रहे हिम फिल्मोत्सव के पोस्टर का अनावरण किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने शिरकत की। कुलपति प्रो. बंसल और हिम सिने सोसायटी के सदस्यों ने हिम फिल्मोत्सव के पोस्टर का अनावरण किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. बंसल ने कहा कि सोसायटी की ओर से युवाओं को एक मंच प्रदान करने की पहल काफी सराहनीय है, इससे छिपी हुई प्रतिभाएं उजागर होंगी। हिमाचल अपने नर्सेगिंक सौंदर्य के लिए जाना जाता है।

विदेशों में भी हिमाचल की खूबसूरती का बखान होता है। यहां पर फिल्मों के निर्माण के लिए अच्छी लोकेशन्स हैं। कार्यक्रम में हिम सीने सोसायटी की उपाध्यक्ष भारती कुठियाला ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया और विषयों के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस उत्सव में पांच लाख तक के पुरस्कार रहेंगे। कार्यक्रम में भारतीय चित्र साधना में प्रथम पुरस्कार हासिल करने वाले अश्वनी को सम्मानित किया। उन्हें नेक्सट स्पॉट फोक म्यूजिक डाक्यूमेंट्री के लिए पुरस्कार मिला था। कार्यक्रम में अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप कुमार, कुलसचिव प्रो. सुमन शर्मा, प्रो. विशाल सूद, स्कूल के अधिष्ठाता डा. राम प्रवेश राय, पत्रकारिता विभाग की विभागाध्यक्ष डा. अर्चना कटोच, निदेशक शोध प्रो. प्रदीप नायर व मीडिया विभाग के छात्र मौजूद रहे। वहीं मंच संचालन शोधार्थी अंकुर ने किया।