Himachal Pradesh

दिवाली के बाद बहाल होगी ड्राइवरों की भर्ती

Spread the love

जेसीसी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को एचआरटीसी को 120 करोड़ देने का जताया आभार

संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी महासंघ संयुक्त समन्वय समिति के उपाध्यक्ष एवं हिमाचल पथ परिवहन निगम संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष और हिमाचल पथ परिवहन निगम ड्राइवर यूनियन के प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर का हमीरपुर पहुंचने पर हमीरपुर डिपो के ड्राइवरों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। मान सिंह ठाकुर ने सबसे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का एचआरटीसी के गोल्डन जुबली कार्यक्रम में 120 करोड़ रुपए देने की घोषणा का आभार जताया है। एचआरटीसी कर्मचारियों को 55 महीने का ओवरटाइम व रात्रि भत्ता 50 हजार करोड़ एकमुश्त देने पर आभार जताया है। जबकि तीन महीने में शेष 47 करोड़ देने की घोषण की गई है। इसमें चार फीसदी डीए और एचआरटीसी कर्मचारियों को 28 अक्तूबर को वेतन देने की घोषणा का भी स्वागत किया है। मान सिंह ठाकुर ने बताया कि वह प्रदेश उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री के आ ाारी हैं।
क्योंकि उन्होंने आश्वासन दिया है कि दीवाली के उपरांत प्रदेश में रूकी हुई 350 ड्राइवरों की भर्ती को जल्द शुरू कर दिया जाएगा, ताकि ड्राइवरों की कमी से जूझ रहे डिपुओं को राहत मिल सके। इकंडक्ट्ररों की वेतन विसंगति और पीस मेल को रेगुलर करने आदि मांगों को भी जल्द से जल्द पूरा करने की गुहार लगाई गई है। इस दौरान एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के राज्य प्रेस सचिव जगरनाथ, राज्य कार्यकारिणी उपप्रधान राजकुमार, हमीरपुर डिपो इकाई प्रधान पवन कुमार, हमीरपुर अध्यक्ष चमन लाल, ओंकार चंद, पवन कुमार सेकेंड, रामानंद, विजय कुमार, मनोज कुमार और संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।