BharmourTribal

हजार मेगावाट बिजली पैदा करने वाले भरमौर में आज भी कई घर अंधेरे में सुरजीत भरमौरी 

Spread the love

प्रदेश यूथ कांग्रेस संगठन महासचिव सुरजीत भरमौरी ने अपनी जन संवाद पद यात्रा चलो गाँव की ओर कार्यक्रमके तहत भरमौर विधानसभा की ग्राम पंचायत बड़ग्राम से बन्नी माँ जी के चरणों तक 10 किलोमीटर पद यात्रा की इस दौरान गाँव हड़चु, पलानी, कुठार, बड़ग्राम, त्रिपना, भद्रा , बन्नी माँ के चरणों मे आशीर्वाद लिया इस दौरान बुजुर्गों व युवा साथियों के साथ सीधा संवाद कर क्षेत्र की जनता ने सीधे तौर पर पंचायत दूरदराज़ होने पर बर्षों से हो रहे भेदभाव को लेकर अपना दर्द बयां किया ,क्षेत्रवासीयों के दर्द बिल्कुल सही है मात्र वोट के समय यहां की जनता को याद किया जाता रहा है !जनसंवाद विकाश तो दूर मूलभूत सुविधाएं जो जनता के अधिकार है उस पर भी आज आजादी के 75 बर्ष बीत जाने के बाद काम नही हुआ