प्रदेश के चार लाख लोगों को नहीं उनका हक तो चंबा में भी होगी विशाल रैली
विनोद ठाकुर :
हिमालयन गद्दी यूनियन कोर कमेटी की एक टीम ने जिला चम्बा में जनजागरण आभियान की शुरुआत कर दी है इस कमेटी ने शनिवार को अभियान की शुरुआत जनजातीय क्षेत्र होली से की बता दें कि हिमालयन गद्दी यूनियन गद्दी शब्द से वंचित छः उपजातियां जिसमें हाली,सिप्पी, बाडी, धोगरी,लुहार और रिहायडे इनके साथ गद्दी शब्द जोड़े जाने की लड़ाई लम्बे समय से लड़ रही है लेकीन सरकार इनकी मांग को अनदेखा कर रही है यूनियन का कहना है कि अभी यह अभियान जिला चम्बा में चलाया जा रहा है और जिला कांगड़ा और चम्बा के करीब 15 विधानसभा क्षेत्रों में गद्दी शब्द से वंचित करीब चार लाख लोग रहते है अगर सरकार ने हमारी मांग पर अब भी गौर नहीं किया तो ज़िला कांगडा की तरह चम्बा में भी एक विशाल रैली का अयोजन किया जाएगा इसकी जिमेवारी प्रदेश सरकार की होगी। #Himalayangaddiunion
