chamba

टिकट बदलने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मिले चुराह के कांग्रेसी

Spread the love

विनोद ठाकुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा रानी प्रतिभा सिंह के चम्बा दौरे के दौरान चुराह के कांग्रेसियों का एक दल उनसे मिला इस दल में शामिल चुराह के लोगों ने रानी प्रतिभा सिंह से मांग की कि इस बार चुराह के टिकट को बदला जाए ताकि पिछले दस सालों से विपक्ष का दंश झेल रही कांग्रेस की सता में वापसी हो सके लोगों का साफ कहना था कि काग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज चम्बा में रह रहे हैं जिसकी वजह से अपर चुराह उनसे कटा हुआ है उन्होंने मांग की कि अपर चुराह के किसी व्यक्ति को कांग्रेस का टिकट दिया जाए उधर प्रतिभा सिंह ने इस मौके पर कहा कि अगर विकास ही जीतने का पैमाना होता तो पिछला चुनाव चुराह में कांग्रेस क्यों हारती क्योंकि राजा वीरभद्र सिंह ने पिछली बार समूचे हिमाचल प्रदेश में अथाह विकास किया था। #churahcongress#chambacongress#prtibhasingh#stetecongres