त्योहारी सीजन के चलते अक्टूबर में 9 फीसदी बढ़ गया जीएसटी
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
नवरात्रि से लेकर दिवाली तक, अक्तूबर महीने में फेस्टिव सीजन के चलते लोगों द्वारा जमकर खरीदारी करने का फायदा अब सरकार को मिला है। सरकार के जीएसटी कलेक्शन में नौ फीसदी का उछाल देखने को मिला है और यह 1.87 लाख करोड़ रुपए के पार चला गया है।
सरकार ने शुक्रवार को जीएसटी के मंथली कलेक्शन का डाटा शेयर किया है। पिछले साल अक्तूबर में जीएसटी कलेक्शन 1.72 लाख करोड़ रुपए था। गौर हो कि सरकार हर महीने की पहली तारीख को जीएसटी के आंकड़े जारी करती है।
