दिवाली निकलते ही महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, इतने रुपए बढ़े दाम
दिवाली के बाद बढ़े दाम, घरेलू सिलेंडर के रेट में बदलाव नहीं
ट्रेन टिकट की एडवांस बुकिंग अब सिर्फ 60 दिन पहले तक
जेट फ्यूल 2,992 रुपए तक महंगा, हवाई सफर होगा महंगा
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
दिवाली के ठीक बाद महंगाई का झटका लगा है। नवंबर की पहली तारीख से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 62 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 62 रुपए बढक़र 1802 रुपए हो गई। पहले यह 1740 रुपए में मिल रहा था। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 803 रुपए और मुंबई में 802.50 रुपए का मिल रहा है। उधर, पहली नवंबर से ही भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। पहले टिकट बुकिंग यात्रा से 120 दिन पहले शुरू होती थी, अब इसे घटाकर 60 दिन कर दिया गया है।
रेल मंत्रालय के मुताबिक, एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों का पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही, विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की डेडलाइन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसी बीच एयर ट्रैफिक फ्यूल 2,941.5 रुपए महंगा होकर 90,538.72 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है। जेट फ्यूल के दाम बढऩे से हवाई सफर महंगा हो सकता है।
