बांग्लादेश में बवाल; शेख हसीना के सैकड़ों समर्थक अरेस्ट, युनूस सरकार ने सडक़ पर उतारी आर्मी
संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे
बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद फिर से हलचल मच गई है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बांग्लादेश से शरण लेने के बाद तीन महीने बाद उनकी पार्टी अवामी लीग रविवार को ढाका में मौजूदा अंतरिम सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने उतरी, जिसे देखते हुए अंतरिम युनूस सरकार ने सेना को सडक़ों पर उतार दिया। इस बीच ढाका में अवामी लीग के कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर पुलिस ने सख्ती बरती। बांग्लादेश की सेना ने उनके प्रदर्शन से पहले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। सेना की सख्ती के बावजूद पार्टी समर्थक और भूमिगत हुए नेता ढाका के गुलिस्तान, जीरो प्वाइंट, नूर हुसैन स्क्वायर इलाकों में सडक़ों पर उतरे। अपने नेताओं को गलत तरीके से फंसाने, छात्र विंग पर प्रतिबंध लगाने और एएल कार्यकर्ताओं को सताने के लिए अवामी लीग द्वारा यह विरोध प्रदर्शन किया गया।
अवामी लीग के जमावड़े और विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए बांग्लादेश की सेना, पुलिस और स्कूल कॉलेज तथा विश्वविद्यालयों के छात्रों ने इन इलाकों में बड़ा जमावड़ा किया था। देशभर में बीजीबी की 191 टुकडिय़ां तैनात की गई हैं। इससे पहले बांग्लादेश की सेना और पुलिस ने अमरीका के नए राष्ट्रपति सेलेक्ट डोनाल्ड ट्रंप की जीत के समर्थन में जश्न की रैली निकालने के आरोप में शनिवार को 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए लोगों का संबंध अवामी लीग से हैं।
प्रदर्शनकारियों को ट्रंप के पोस्टर लाने को कहा था
शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी ने सभी लोगों से अमरीका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर लाने के लिए कहा था। दरअसल, अवामी लीग का मानना है
