chambaHimachal Pradesh

चयनित ग्राम पंचायतों में 15 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा बैठक 

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे चंबा,

जनजातीय नायक एवं आदर्श बिरसा मुंडा  की 150 वीं जयंती के उपलक्ष पर जनजातीय गौरव वर्ष  के  आयोजन   को  लेकर अतिरिक्त  ज़िला  दंडाधिकारी अमित  मैहरा ने  हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 के तहत ज़िला चंबा के विकासखंडों  की सूची के अनुसार चयनित ग्राम पंचायतों में  कार्य सूची (एजेंडा) को अनुमोदन प्रदान करने के लिए विशेष ग्राम सभा बैठक 15 नवंबर को 11  बजे  निर्धारित  की है।