Himachal PradeshKangra

हिमाचली लोक गायक आर्य भरमौरी बहुत जल्द लेकर आ रहें हैं नया गाना मेरी कदर

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

देवभूमि हिमाचल प्रदेश ज़िला कांगड़ा तहसील नूरपुर पंचायत बासा वजीरां गांव कण्डी से आर्य भरमौरी अपना नया गाना लेकर आ रहे हैं गाने का नाम हैं “मेरी कदर” । आर्य भरमौरी ने बताया कि यह गाना बहुत जल्द दर्शकों के सामने होगा । “मेरी कदर” गाने को आवाज़ आर्य भरमौरी ने दी है और गाना भी स्वयं आर्य भरमौरी द्वारा लिखा गया है जबकि संगीत से अजय विमल ने सजाया है । इसमें मुख्य भूमिका आर्य भरमौरी और राखी पठानियां ने निभाई है । वीडियो आर .वी ठाकुर द्वारा की गई है। गाने की शूटिंग धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में की गई है। यह गाना स्टार मेकर म्यूजिक प्रोडक्शन यूट्यूब चैनल में रिलिज़ होगा। आर्य भरमौरी की प्राथमिक शिक्षा गांव कण्डी में और माध्यमिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाच्छ में हुई । आर्य भरमौरी ने बताया कि वह बचपन से ही गायकी का शौक रखते है। वह सांस्कृतिक कार्यकमों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया करते है जिस के बदौलत आज एक अच्छे गायक के रूप में अपनी छवि को व्यक्त कर रहे हैं ।