व्यापार मंडल भरमौर की छवि खराब करने के प्रयास पर विरोध, कार्रवाई की मांग
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
भरमौर(चंबा)व्यापार मंडल भरमौर के अध्यक्ष के नाम का सहारा लेकर किसी नामी व्यक्ति के विरुद्ध अनाप-शाप व अभ्रद भाषा लिख कर झूठी शिकायत मुख्यमंत्री को करने पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रंजीत शर्मा व महासचिव मंहिद्रर पटियाल ने विरोध जेताया है ।इस संदर्भ मे उपमंडल अधिकारी कुलबीर सिंह राणा से लिखित शिकायत की गई है कि कुछ शरारती तत्व इस तरह की घटिया हरकत कर व्यापार मंडल की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे है ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जानी चहिऐ ।व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने उपमंडल अधिकारी व उच्च अधिकारियों से विनती की है कि भविष्य मे अगर व्यापार मंडल भरमौर की तरफ से किसी प्रकार की शिकायत आती है तो उसे अवश्य व्यापार मंडल से उस बारे सत्यापन जरूर कर ले ।
