BharmourHimachal Pradesh

उपमंडल भरमौर में शीत ऋतु के दृष्टिगत तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Spread the love

कार्यवाहक एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने की अध्यक्षता

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे भरमौर ,
शीत ऋतु के दृष्टिगत जनजातीय उपमंडल भरमौर में विभिन्न व्यवस्थाओं को सुनिश्चित बनाने को लेकर आज लघु सचिवालय पट्टी के सभागार में कार्यवाहक एडीएम कुलबीर सिंह राणा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में शीत ऋतु की दृष्टिगत की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए एडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बर्फबारी के दौरान सड़क बहाली के लिए पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि आगामी मौसम के पूर्वानुमान के दृष्टिगत बर्फबारी की संभावना के मध्य नजर पहले से ही आवश्यक उपकरणों का कार्यशील होना सुनिश्चित बनाया जाएं।
उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक दवाइयों की आपूर्ति की उपलब्धता बनाए रखने और आशा वर्कर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए उचित प्रबंध व्यवस्था रखने को कहा ।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर एडीएम ने संबंधित विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए ।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल ,डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित बनाई जाए ।
बैठक में दूरसंचार सेवाओं के बेहतर प्रबंधन को लेकर भी निर्देश जारी किए गए ।
उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया की पंचायत स्तर पर राहत एवं बचाव दल का गठन किया जाए जिसमें होमगार्ड, आपदा मित्रों और पुलिस कर्मचारियों को भी शामिल किया जाएं ताकि किसी भी प्रकार की आपदा से प्रभावित ढंग से निपटा जा सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि उपमंडल स्तर पर तैनात सभी विभागीय अधिकारी नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी की सूची दूरभाष नंबर कंट्रोल रूम पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने विद्युत विभाग को उपमंडल में बिजली की झूलती तारों और पोलो को व्यवस्थित करने और विभाग के पास आवश्यक मात्रा में ट्रांसफार्मर ,पोल वैकल्पिक विद्युत लाइन आदि उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा यह प्रयास किया जाए कि किसी भी स्थिति में विद्युत आपूर्ति लंबी अवधि तक बाधित ना हो।
बैठक में जनजातीय गौरव दिवस 2024 के समापन समारोह की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।
एडीएम ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस 2024 के समापन समारोह में जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी मुख्य अतिथि होगें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों को विभागीय योजनाओं और उपलब्धियां से संबंधित प्रदर्शनियां लगाने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर तहसीलदार भरमौर तेजराम, नाएव तहसीलदार होली देवेंद्र गर्ग , सहायक निदेशक पशुपालन विभाग राकेश भंगालिया ,
कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी गोपाल सिंह ,सहायक अभिंयन्ता विद्युत बोर्ड तेजू राम, लोक निर्माण विभाग विशाल चौधरी, कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग मंगलदास सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।