पंचरुखी : पुलिस थाना पंचरुखी के तहत पुलिस ने 4 युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार
विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
पुलिस थाना पंचरुखी के तहत पुलिस ने 4 युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने नियमित गश्त के दौरान दियोग्रां में नाका लगाया हुआ था। इस दाैरान पालमपुर की तरफ पंचरुखी जा रही एक कार को जांच के लिए रोका गया, जिसमें 4 युवक सवार थे। पुलिस ने जब कार व युवकों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।
पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर चारों युवकों को हिरासत में ले लिया, वहीं उनकी कार भी जब्त कर ली गई है। उक्त चारों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस थाना के एसएचओ ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चारों युवकों को हिरासत में लेकर केस पंजीकृत कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
