Himachal Pradesh

अब तक 44924 महिलाओं को मिले 1500 रुपए, मंडी की एक महिला से हुई रिकवरी

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

हिमाचल में कुल 808045 महिलाओं ने भरे हैं फॉर्म, अब तक मंडी की सिर्फ एक महिला से हुई रिकवरी
राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी महिला सुख सम्मान निधि मिलने के बाद मंडी की एक महिला से 4500 रुपए की राशि रिकवर की है, क्योंकि यह इस स्कीम के तहत अपात्र निकली। विधानसभा में दिए गए जवाब में राज्य सरकार ने कहा है कि वर्तमान में राज्य में 3382730 महिलाएं हैं। इनमें से अब तक 808045 महिलाओं ने 1500 रुपए के लिए आवेदन किया है। अभी तक पूरे प्रदेश में 44924 महिलाओं को सुख सम्मान निधि स्वीकृत की गई है। बाकी मामले अभी विचार अधीन है। यह जानकारी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना को लेकर पांच विधायकों जयराम ठाकुर, सुखराम चौधरी, विनोद कुमार, जीतराम कटवाल, विपिन सिहं परमार की ओर से पूछे गए संयुक्त प्रश्न के लिखित जवाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. धनी राम शांडिल ने दी। शांडिल ने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को सुख सम्मान निधि प्रदान करने का प्रावधान है। पहली जनवरी 2024 से 30 नवंबर 2024 तक योजना के अंतर्गत के 8,08,045 महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें अभी तक 44,924 पात्र महिलाओं को सुख सम्मान निधि स्वीकृत की गई है।
सरकार में सात कैबिनेट रैंक
हिमाचल सरकार में बेशक 12 ही कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं, लेकिन सात और कैबिनेट मंत्री रैंक सरकार में चल रहे हैं। सरकार ने बताया है कि मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, प्रधान सरकार आईटी गोकुल बुटेल, अध्यक्ष सातवां राज्य वित्त आयोग नंदलाल, उपाध्यक्ष राज्य वन विकास निगम केहर सिंह खाची, उपाध्यक्ष राज्य योजना बोर्ड भवानी सिंह पठानिया और पर्यटन विकास बोर्ड