छिंज मेला तियारी पुल का हुआ समापन ब्रहमानंद ठाकुर और सुरजीत रहे मुख्यतिथी
छिंज मेला त्यारी पुल का सोमवार को दंगल आयोजन के साथ ही समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रहानंद ठाकुर और युवा कांग्रेस के राज्य महासचिव सुरजीत भरमौरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की। इस मौके पर ब्रहानंद ठाकुर ने मेले के सफल आयोजन पर मेला कमेटी को बधाई दी। इस दौरान आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में गरोला क्षेत्र के विशाल विजेता बने। उन्हें 21 हजार की नकद राशि ईनाम के तौर पर दी गई। वहीं मेले में आयोजित कब्बड्डी प्रतियोगिता में चुराह क्षेत्र के जसौरगढ़ की टीम विजेता और सांह उपविजेता बनी। बालीवाल प्रतियोगिता में कियानी और संचूई की टीम क्रमश विजेता और उपविजेता रही।
