Tribal

प्रदेश में चौथे स्थान पर रहने वाले छात्र को कैमेस्ट्री का प्रवक्ता नही दे पाई सरकार 

Spread the love

वैसे तो हिमाचल सरकार शिक्षा के क्षेत्र में हर रोज नम्बर एक पर पहुंचने का दम भरती है लेकिन सरकार के इन दावों में कितना दम है यह देखने के लिए आपको आज दिखाएंगे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होली से खास रिपोर्ट जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कितनी संजीदा है इस स्कूल में पिछले चार वर्षों से कैमिस्ट्री और इतिहास के प्रवक्ताओं का पद पिछले चार वर्षों से खाली चले हुए है प्रधानाचार्य का पद भी पिछले एक वर्ष से खाली है जबकि कला अध्यापक का पद 2017 से और शारीरिक अध्यापक का पद 2018 से खाली चले हुए है यही नहीं इस स्कुल मे अधीक्षक,वरिष्ठ सहायक और लिपिक का पद भी पिछले कई वर्षों से खाली पड़े है लेकिन हिमाचल सरकार इन पदों को भरने पूरी तरह असफल रही है । खाली चल रहे इन पदों में बच्चों की पढ़ाई का सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है तो इतिहास और कैमिस्ट्री के खाली प्रवक्ताओं के पदों के चलते हो रहा है राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होली से विज्ञान में जमा दो की परीक्षा पास करने वाले करून शर्मा ने वर्ष 2020 में दसवीं की परीक्षा में प्रदेश भर में चौथा स्थान प्राप्त किया था लेकिन शायद करून शर्मा को इस बात का अहसास बिल्कुल नहीं था कि शिक्षा विभाग इसका इनाम उसे कैमिस्ट्री प्रवक्ता का पद खाली रख कर देगा दसवीं कक्षा में दस शीर्ष के बच्चों में अपना चौथा स्थान झटकने वाले करुण शर्मा को अपने दो साल की पढ़ाई बिना प्रवक्ता के पूरी करनी पड़ी इसमें कसूर किसका था यह खबर देखने के बाद कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।यह बात उन लोगों को भी जरूर सोचनी चाहिए जो हर रोज शोसल मीडिया और मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म पर भरमौर के विकास का दम भरते है।