चम्बा पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 162करोड़ के कार्यों के करेंगे उद्धघाटन शिलान्यास
वीरवार शाम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने दो दिवसीय दौरे पर चंबा पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और शिमला से सांसद सुरेश कश्यप भी थे इस मौके पर उन्होंने करीब 162 करोड़ की लागत से बनने वाली कई योजनाओं के उद्धघाटन और शिलान्यास
किए मुख्यमंत्री ने चंबा के पुलिस ग्राउंड में 16, जून से 18,जून तक चलने वाली कार और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर इस प्रतियोगिता का सुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने सबको बधाई देते हुए कहा कि चंबा को पर्यटन की दृष्टि से आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों पर जोर दिया जा रहा है ताकि जिला चंबा के विकास को गति प्रदान की जा सके इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चंबा जोकि एस्प्रेशन जिला है इसमें और तेजी से विकास हो सके हमारा प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी चंबा जिले को एस्प्रेशन जिला घोषित किया है ताकि चंबा जिले को केंद्र से भी सहयोग मिल सके । उन्होंने कहा अगर पिछले चार वर्षो की बात की जाय तो चंबा जिले में बहुत ही बेहतरीन कार्य हुए है जिसके लिए जिला प्रशासन बधाई के पात्र है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज उन्हें इस बात की प्रश्नता है कि चलो चंबा अभियान की शुरुआत जिसको की 2021, में शुरू किया गया था आज उसके दूसरे चरण में चलो चंबा अभियान जिसमे कार और बाइक रैली आज से सुरु हुई है और यह रैली चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी जिसकी की ऊंचाई 1450 हजार मीटर की है इस वैली को यह रैली राइडर पर करेंगे। उन्होंने कहा कि एक ऐसी रैली जिसका की इन सभी कार और बाइक राइडर को जीवन भर अनुभव रहेगा कि उन्होंने सबसे ऊंचे दर्रे को पार किया है। पूछने पर उन्होंने बताया कि जल्द ही यानी की बरसात के तुरंत प्रधानमंत्री का दौरा चंबा में होगा।
